Thursday, August 1, 2019

किसी भी मुश्किल परिस्थिति का सामना ऐसे करे



किसी भी मुश्किल परिस्थिति का सामना ऐसे करे-

 निरासा, हताशा हर किसी के जीवन में आती है। कोई इन सब से डर जाता है और कोई इनका सामना करता है। डर के भाग जाना आसान होता है लेकिन फिर उसे भी बड़ी मुसीबते हमारा पीछा करती है। इंसान इस दुनिया में इकलौता ऐसा जीव है जिसके अंदर हर परिस्थिति से लड़ने की छमता है क्योंकि उसके पास ईश्वर का दिया हुआ सबसे बड़ा उपहार उसका दिमाग है, जो किसी भी मुश्किल परिस्थिति से हमें बहार निकालने की छमता रखता है।

किसी भी मुश्किल परिस्थिति का सामना ऐसे करे-
1. जो हो गया वो हो गया अब अगर आप उसके बारे में सोचेंगे तो सिर्फ निरास ही हाथ लगेगी इस लिए अब पीछे मुड़ के देखना सही नही और न ही किसी भी भूल के लिए खुद को गलत ठहराना सही है।
2. आपकी किस गलती की वजह से आपके साथ आज मुशीबत आयी है इसकी तलाश करे तथा उसे सुधरने की कोसिस करे।

3. निरंतर किसी भी बात को ले कर चिंता में ना रहे क्योकि इसका कोई फायदा नही। गहरी सांस ले और मुशीबत से निकलने का रास्ता तलाशे। हर परिस्थिति को हल करने का कोई न कोई रास्ता होता है, उस रास्ते के बारे में सोचे।

4. अगर मन को शांति नही मिल रही , बहोत बेचैनी, उलझन है तो कुछ समय के लिए वो काम करे जिसे करने में आपको बहुत आनंद आता हो। अच्छे दिनों के बारे में सोचे। अपने पसंद की चीज़ खाये।

5. हमेशा ये याद रखे की समय कभी रुकता नही और समय के साथ सब बदल जाता है। आज अगर आपका समय बुरा है तो ये हमेशा नही रहने वाला वो समय भी आएगा जब आपके साथ बहुत अच्छा होगा। उस समय का इंतेजार करे।
अंत में ये याद रखे आपसे बड़ी चुनौतियां नही और हर चुनौती का सामना आपसे अच्छे से कोई और नही कर सकता।
भविष्य एक उपहार नहीं है, बल्कि एक उपलब्धि है। यदि प्रतिस्पर्धा एक चुनौती है जो लोगों को उत्साहित करती है, तो हम सबसे आसान चुनौतियों का चयन क्यों करते हैं? जब आपके पास बी प्लान होता है, तो प्लान ए कभी काम नहीं करता है। आपके पास एक विकल्प है, आप उस विकल्प का इस्तेमाल करे।
भाग्य वह सौभाग्य है जो आप अपने लिए निर्धारित करते हैं। तुम्हारे सपने असीम हैं। हम उठना चुनते हैं, गिरना नहीं। हम जीना चुनते हैं, मरना नहीं। मुझे आप पर विश्वास है, और मुझे पता है कि आप जो चाहें कर सकते हैं। आपके पास असीमित क्षमता है।

No comments:

Post a Comment